फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया । नगर कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित किशोरी के घर में 11 जनवरी को एक युवक घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक उस वीडियो को दिखाकर किशोरों पर दबाव बनाने लगा। इस पर तंग आकर किशोरी ने 13 जनवरी को सारी बातें अपने माता-पिता को बताई। किशोरी के पिता ने शहर कोतवाली में युवक व उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के अंतर्गत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने आरोपियों को शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें