फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 4796 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के दो शहरी एवं 77 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। इस दौरान दूर-दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले 4796 लोगों का परीक्षण किया गया। जिसमें 2012 पुरुष, 2186 महिला एवं 598 बच्चे शामिल रहे। आरोग्य मेले में नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई। मेले में कोविड जांच, गोल्डेन कार्ड, गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की गई एवं नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के कुल 79 शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन सुबह 10 से शाम चार बजे तक किया गया। मेले में आयुष्मान भारत योजना का स्टॉल लगा कर 381 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गया। बताया कि प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगाकर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें