फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिनभर छाए बादल शाम को बरसे, 3.3 मिमी हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में एक सप्ताह से रह-रह कर हो रही हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को आसमान में बदल जमे हुए थे। दोपहर में धूप व छांव का दौर चलता रहा। शाम को कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। अधिकतम 36.5 और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में 3.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किसानों को खेतों की जोताई व बोआई के लिए अच्छी बारिश की जरूरत है। मिड्ढा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. सुरेश सिंह ने बताया कि मानसून प्रवेश कर गया है। आसमान में बादलों की जमघट के बीच धूप निकलने का सिलसिला बना हुआ है। दो दिनों के अंदर झमाझम बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।
बारिश का बेसब्री से किसान भी इंतजार कर रहे हैं। बारिश के अभाव में उनका कृषि कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
बारिश में देरी ने बढ़ाई किसानों की चिंता : बेल्थरारोड। एक दो दिन में बारिश हो रही है। लेकिन जरूरत के हिसाब से बारिश नहीं हो रही है। किसानों को जोताई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, आसमान में बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों में अल्प समय के लिए छिटपुट बारिश हुई है, लेकिन धूप की तपिश से जमीन की नमी खत्म हो जा रही है। वर्षा में देरी से दलहनी फसलों की खेती पिछड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें