फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रॉड से वार कर क्लीनिक की संचालक की हत्या, बसपा कार्यकर्ता की पत्नी थीं कंचन; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Aug 2026 10:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में क्लीनिक की संचालक कंचन भारती की हत्या कर दी गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस माके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। 
विज्ञापन
कंचन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में इंदरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित गड़वार मोड़ पर मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे क्लीनिक की संचालक कंचन भारती (35) की अज्ञात बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। कंचन बसपा कार्यकर्ता सियाराम की पत्नी थीं। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन नहीं उठाने पर पति क्लीनिक पर पहुंचे तो अंदर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खारी गांव निवासी सियाराम की पत्नी कंचन भारती करीब एक वर्ष से गड़वार मोड़ पर क्लीनिक संचालित करती थीं। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम वह क्लीनिक पर थीं। आमतौर पर शाम को कभी पति तो कभी भतीजा उन्हें क्लीनिक से घर लेकर आता था। देर शाम तक कंचन के घर नहीं पहुंचने पर पति उन्हें लेने क्लीनिक पहुंचे। मोबाइल पर संपर्क नहीं होने के बाद जब वह अंदर गए तो कंचन का शव खून से लथपथ पड़ा था। सिर व शरीर पर चोट के निशान हैं।

सूचना पर थानाध्यक्ष संजय मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्लीनिक को सील कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें