फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ड्रेन की सफाई से करईल क्षेत्र के किसानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना विधानसभा के मगई नदी की ड्रेन की सफाई होने से 50 से अधिक गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री नारद राय ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय जायजा लिया। सोहांव ब्लाॅक के मगई नदी से जुड़ने वाले नहरों की खोदाई व पुलिया के निर्माण के लिए उन्होंने विगत दिनों जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में मुलाक़ात की थी।
जल शक्ति मंत्री द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई से दूरभाष पर वार्ता कर समाधान के लिए निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार, सहायक अभियंता राम मिलन गोंश व अवर अभियन्ता राजकुमार चौरसिया ने निरीक्षण कराया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर उक्त ड्रेन सफाई हेतु टेंडर की प्रकिया शुरू कर दी गई है। बरसात के पूर्व ड्रेन सफाई का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर हरेराम राय पूर्व प्रधान कैथवली, मनोज राय प्रधान टुटुवारी बघौना, राजेश सिंह पूर्व प्रधान दौलतपुर, जितेंद्र राय, अंजनी उपाध्याय, अमरनाथ राय, गोपाल राय, पीएन सिंह, मनभूसी राय, कमलेश सिंह, विनोद राय, चुन्नू बाबा, माला गुरू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें