फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच दिनों से सफाईकर्मी नहीं कर रहे काम

विज्ञापन
नगर पांच दिनों नहीं हो रहे कूड़ा उठान के चलते विशुनीपुर में सड़क के किनारे डंप पड़ा कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका कर्मचारियों के धरने के कारण शहर में पांच दिनों से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। शहर के अधिकांश चौक-चौराहों पर कचरा पटा है।
विज्ञापन

कचरा से फैल रहे प्रदूषण से शहर का पर्यावरण दूषित हो रहा है। शहर में कचरा से प्रदूषण पर काबू के लिए नगर पालिका परिषद की कोशिश फिलहाल नजर नहीं आ रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से स्थिति और विकट हो गई है। पांच दिनों से बिशुनीपुर रोड, सिविल लाइन, रामपुर उदयभान, मालगोदाम रोड, जगदीशपुर, टाउनहाल, शहीद पार्क चौके, विजय सिनेमा रोड, जापलिनगंज चौराहों के साथ ही गली व मोहल्ले में गंदगी की बदबू से लोग परेशान है। कूड़े की ढेर के निकट से आवाजाही करने से लोग बचने लगे हैं। गंदगी से आजिज आम लोगों में नगर निगम के प्रति उबाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें