बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह मारपीट हो गई, जिसमें चले लाडी-डंडे से दोनों पक्षों से दो महिलाए सहित 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का उपचार चल रहा हैं।
घायलों में ब्रम्हेश्वर ठाकुर (66) राजेश्वर ठाकुर (46) रामेश्वर ठाकुर (63) अनीता ठाकुर (32) पत्नी दीपक राजकुमार ठाकुर (29) व आंनद ठाकुर (32) पुत्र जलेश्वर ठाकुर स्वेता (22) सतीश ठाकुर (24) ब्रजकुमारी (55) जलेश्वर ठाकुर (57) विनीत ठाकुर (20) शामिल है। इस घटना के पहले पिछले महीने में भी विवाद हो चुका था, लेकिन पुलिस द्वारा को कार्रवाई नहीं करने से एक बार फिर मारपीट हो गई।