फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नुक्कड़ नाटक से बच्चों ने समाज की कुरीतियों पर किया प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा। शिक्षा क्षेत्र नगरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय तुर्की पर शनिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव तथा छात्र-अविभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज में व्याप्त कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया गया। शिक्षा के प्रचार- प्रसार पर बल दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एआरपी दयाशंकर ने किया। कहा कि पहले के परिषदीय विद्यालयों और आज के परिषदीय विद्यालयों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। कहा कि आज परिषदीय विद्यालय 19 पैरामीटर पर संतृप्त किए गए हैं। प्राइवेट विद्यालयों से तुलना करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में छोटे बच्चों को चहक कीट, विज्ञान कीट, स्मार्ट क्लासेज, बड़ी वाली टीवी के साथ कंप्यूटर के साथ आधुनिक शिक्षा दी जा रही है।
इस अवसर पर कन्हैया वर्मा, रामसोच, राम अधार, राम औतार आदि अध्यापकों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चे श्रेया, जोया, नंदिनी, खुशी, संजना, सलोनी, सौरभ, लखन आदि ने अपने नुक्कड़ नाटक तथा भाषण में सहभाग किया। इसके साथ ही जितेंद्र त्यागी, जितेंद्र स्वाध्ययी, नंदजी नंदा आदि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश, राजेन्द्र गिरि सहित अध्यापक उपस्थित रहे।संचालन केके ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें