ब्रेनवेव एबैकस एकडमी के दिल्ली के लिए बस को हरी झंडी दिखाते बेसिक शिक्षा के लेखाधिकारी अमित राय।
- फोटो : BALLIA
बलिया। एबैकस मेंटल मैथ ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए बलिया से 42 बच्चे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। गड़वार रोड पर शुक्रवार को बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी अमित राय ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें भाग लेने के लिए 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे गए हैं। बता दें कि एबैकस का अभ्यास बच्चों के मष्तिष्क व्यायाम में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसके निरन्तर अभ्यास से बच्चे गणित गणनाओं को काफी कम समय से हल करने में महारत हासिल कर लेते हैं। इस दौरान अजहर आजमी, मलका खानम, नवीन सिंह,पवन सिंह जे आर मिश्रा के अलावा प्रतिभागी बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
बेल्थरारोड: नई दिल्ली में आगामी 18 जनवरी को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय एबैकस ओलंपियाड में सेंट जेवियर्स स्कूल के 12 बच्चे भाग लेने रिजर्व बस से शुक्रवार को रवाना हो गए। स्कूल के प्रबन्धक केके मिश्र व प्रिसिंपल डा जेआर मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर 12046 बच्चों ने भाग लेंगे, जिसमे 27 बच्चे बलिया जिले से चयनित हुए हैं, जिसमे सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरारोड के 12 बच्चे शामिल रहे। इन 12 बच्चों में हसन अहमद, सार्थक गुप्ता, दिव्यम गुप्ता, ज्ञानेन्द्र कुमार साहनी, विशाल गुप्ता, मोहम्मद अहमद, सौम्य कुमार गोंड़, असद इरफान, प्रिया यादव, हफजा अहमद, कृतिका कुमारी व राजशेखर मिश्रा शामिल हैं। प्रतियोगिता में असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश के चयनित बच्चे ज्ञान प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। बलिया से ट्रेनर मलका खानम व चेयरमैन अतहर आजमी बच्चों को लेकर रवाना हुए। इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा, अफरोज आलम, सौम्या के अलावे अभिभावकों में पवन मित्तल मोनू, प्रिया गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-