फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्रीनाथ सिंह के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे शिवपाल

विज्ञापन
सहतवार में स्व. बद्री सिंह के पुण्यतिथि की तैयारियों का निरीक्षण करते प्रसपा के प्रदेश महासचिव न - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सहतवार। नगर पंचायत सहतवार के पूर्व चेयरमैन स्व.बद्रीनाथ सिंह की 19 जनवरी को मनाई जाने वाली 18वीं पुण्यतिथि समारोह की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी आने वाले हैं। तैयारियों को लेकर प्रसपा के प्रदेश महासचिव व नगर पंचायत सहतवार चेयरमैन के प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ने शुक्रवार को लाखों की लागत से बन रहे पार्क, जिम सेंटर व आदमकद प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में लगभग 40 हजार की संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारियों और सभासदों के साथ कार्यक्रम के लिए बनी कमेटी के लोगों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ की सुरक्षा एवं लोगो को सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने को कहा। बताया कि अनुमानित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सचल शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कमेटी के लोग जगह जगह मुस्तैद रहेंगे और कार्यक्रम में आने वालों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखेंगे। इस दौरान समर बहादुर सिंह, ध्रुव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें