बांसडीहरोड/बेरुआरबारी। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। बांसडीहरोड क्षेत्र के शंकरपुर में थाना क्षेत्र के शंकरपुर में रविवार की शाम स्कार्पियो ने पांच वर्षीय बालक को टक्कर मार दिया। इससे उत्तेजित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। आधे घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। उधर बांसडीह कोतवाली के मैरिटार चौराहे पर ई-रिक्शा और पिकअप की टक्कर में सात लोग घायल हो गए।
बांसडीहरोड के बेदुआ निवासी राजू वर्मा अपने पांच वर्षीय बेटे सोनू को लेकर मेला देखने शंकरपुर गए थे। मेले से निकलकर पिता व पुत्र मुख्य मार्ग पर पहुंचे तभी बलिया से बांसडीह की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बच्चे को टक्कर मार दी। पिता बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा। इस बीच स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके कुछ देर बाद सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाया और घायल बच्चे के परिजनों से बात कर उन्हें आश्वस्त किया कि बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान आधे घंटे से अधिक समय तक सड़क बंद रहा।
जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब दो बजे बांसडीह से बेरुआरबारी के लिए ई रिक्शा सवारी लेकर जा रहा था। जैसे ही वह मैरिटार चौराहे से कुछ ही दूर आगे निकला कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मारते हुए भाग गया। जिससे ई-रिक्शा में सवार धनिधरा निवासी पूनम 30, हरिकृष्ण 32, गाजीपुर निवासी प्रधानाचार्य मिथिलेश पांडेय 50, बेरुआरबारी निवासी कल्पना 20, ज्ञानपुर निवासी संतोष सिंह 20, कैथवली निवासी शकुंतला देवी 60 व मैरिटार निवासनी सुनीता 40 गम्भीर रूप से घायल हो गई। इधर ई रिक्शा के पलटते ही चीख पुकार मच गया