फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी गहमागहमी के बीच प्रमुखों और बीडीसी ने ली शपथ

विज्ञापन
हनुमानगंज ब्लाक के नवनिर्वाचित प्रमुख उषा देवी को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाते समाज कल्याण अधि? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सियासी गहमागहमी के बीच मंगलवार को जिले के 17 ब्लॉकों में नव निर्वाचित प्रमुखों ने शपथ ली। प्रमुखों को जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी प्रमुखों ने अपने-अपने विकास खंडों में निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। फिर जिले के 17 ब्लॉकों में प्रुमखों की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें छह समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा खंड विकास अधिकारियों के अलाव अन्य ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा मनियर इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ब्लाक प्रमुख सहित 69 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई, जिसमें नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सपना सोनी को सहायक अभिन्ता लघु सिंचाई श्याम सुन्दर यादव तथा बीडीसी सदस्यों को प्रमुख ने पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।
नवानगर ब्लॉक परिसर में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव रहे। उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विकास खंड नगरा के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण मंगलवार को ब्लॉक परिसर में एक सादे समारोह में सम्पन्न हुआ। उप जिलाधिकारी रसड़ा प्रभूदयाल ने निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अंजू पासवान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि रसड़ा क्षेत्र के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह रहे।
बैरिया ब्लॉक पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंगलवार को पूर्व विधायक विक्रमा सिंह की पुत्र वधू मधु सिंह ने प्रमुख पद की शपथ ली। उप जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार नायक ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने बैरिया ब्लॉक क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
विकासखंड बेरुआरबारी के दवाकर हाल में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख चंद्र भूषण सिंह उर्फ भोला सिंह का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव रहे। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख चंद्र भूषण सिंह उर्फ भोला सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पूर क्षेत्र के पंदह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार मिश्र ने ब्लॉक प्रमुख राघवेन्द्र कुमार यदुवंशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद प्रमुख ने सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई।
रसड़ा ब्लॉक मुख्यालय के प्रांगण में नव निर्वाचित प्रमुख प्रभाकर राव को सांख्यिकी अधिकारी विजय शंकर सिंह पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख प्रभाकर राव ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह रहे।
लालगंज ब्लाक प्रमुख मुरली छपरा कन्हैया सिंह को मंगलवार को पिछड़ा समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। हल्दी। विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार ब्लॉक प्रमुख पद व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ उपजिलाधिकारी सदर जुनैद अहमद ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने शपथग्रहण करने के बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाया।
बांसडीह क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने निर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीओ बांसडीह रणजीत कुमार ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाया।
गड़वार ब्लॉक परिसर में ब्लॉक के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण के पूर्व मुख्य अतिथि फेफना विधानसभा के विधायक व राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी रहे। ब्लॉक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह को एसडीएम जे सीमा पांडेय ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके उपरांत ब्लॉक प्रमुख ने 74 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई।
सीयर ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह को एसडीएम सर्वेश यादव ने सीयर ब्लाक परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख के द्वारा खुले पंडाल में बीडीसी के सदस्यों को शपथ दिलाई।
चिलकहर ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में परियोजना निदेशक देवनन्दन दूबे ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनातन पाण्डेय रहे।
सोहांव ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह ब्लाक मुख्यालय के ड्वाकरा हाल में सम्पन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी रहे। ब्लाक प्रमुख भाग्यमनी यादव को उपकृषि निदेशक इंद्राज ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद भाग्यमनी यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
दुबहड़। कृषि रक्षा अधिकारी विकेश पटेल ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रीता सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत प्रमुख रीता सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रेवती। स्थानीय विकास खंड प्रांगण में मंगलवार के दिन वीर बहादुर राजभर को ब्लाक प्रमुख पद का शपथ जिला युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव द्वारा दिलाया गया। इसके बाद ब्लाक प्रमुख के अनुरोध पर बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता ने उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें