फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 22.80 करोड़ से होगा मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरा ब्लाॅक के तुर्की में मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन ने 22.80 करोड़ की डीपीआर को स्वीकृति दी है। पहली किस्त में 11.40 करोड़ जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है। करीब पांच एकड़ में इस स्कूल का निर्माण होगा। एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक की पढ़ाई होगी। यहां डिजिटल एजुकेशन प्लेटफाॅर्म एवं डिजिटल लर्निंग के आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह स्कूल ई-लाइब्रेरी, ई-लैब, आईसीटी लैब से लैस होगा। खेल का मैदान भी बनेगा। 1200 विद्यार्थियों की क्षमता वाले 30 कमरे बनाए जाएंगे।
नगरा ब्लॉक के कसौंडर कंपोजिट विद्यालय को मुख्यमंत्री माडल विद्यालय और तुर्की को मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय के लिए चयनित किया गया था। मुख्यमंत्री माडल विद्यालय के लिए पहले ही लगभग पौने दो करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन

अब तुर्की को मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय के लिए शासन की ओर से 22.80 करोड़ की डीपीआर को स्वीकृति दी गई है। सह-शैक्षिक गतिविधियों के लिए मल्टीपल हाॅल की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय के संचालन को प्रभावी बनाने के लिए प्रधानाचार्य और स्टाफ को आवास की सुविधा भी दी जाएगी। बच्चों के रहने के लिए हाॅस्टल भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें