फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छपरा-गोंदिया का संचालन तीन फेरे में, बलिया में नहीं होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते गोंदिया-छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन तीन फेरे में होगा। इसका बलिया में होगा नहीं ठहराव।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 08795 गोंदिया -छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी गोंदिया से 06, 13 एवं 20 मई को प्रत्येक सोमवार को गोंदिया से आठ बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़ से 8.58 बजे, राजनांदगांव से 09.22 बजे, दुर्ग से 10.20 बजे, रायपुर से निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन उसलापुर,पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी , सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़ से प्रयागराज स्टेशन 12 बजे तथा बनारस से 01.50 बजे छूटकर छपरा 19.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 08796 छपरा- गोंदिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 07, 14 एवं 21 मई को प्रत्येक मंगलवार को छपरा से रात 10.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बनारस, प्रयागराज से निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुए रायपुर स्टेशन 05.45 बजे, दुर्ग से 07.35 बजे, राजनांदगांव से 07.58, डोंगरगढ़ से गोंदिया स्टेशन रात 10.30 बजे पहुंचेगी। उक्त ट्रेन छपरा के बाद सीधे बनारस स्टेशन पर रूकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें