फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा से लगे इलाकों में रहेगी विशेष नजर

Wed, 30 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में विधान सभा निर्वाचन-2015 एवं जनपद बलिया में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 को सकुशल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आजमगढ़ मण्डल के आयुक्त आरपी गोस्वामी व बिहार के सारण डिवीजन के आयुक्त प्रभात शंकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बिहार एवं यूपी के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन


मण्डलायुक्त आजमगढ़ मंडल श्री गोस्वामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने के लिए हर सम्भव उपाय करने तथा सीमाओं पर सतत नजर रखने का निर्देश दिया।

असामाजिक तत्वों को चिह्न्ति करके निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। मंडलायुक्त ने बिहार से सटे जिले के सीमाओं पर विशेष रूप से नदी, पुल, रेल एवं सड़क मार्ग पर आने जाने वालों की निगरानी एवं सघन चेकिंग का निर्देश दिय।
विज्ञापन


सारण डिवीजन के आयुक्त प्रभात शंकर ने कहा कि सीमाओं के ग्रामों, थानों, सर्किल के बारे में अच्छे लोगों एवं असामाजिक तत्वों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने दोेंनों राज्यों के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं कम्यूनिकेशन बनाये रखने की जरूरत पर बल दिया।

संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने, अवैध शराब की आवाजाही एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी बलिया शरद कुमार सिंह ने दो विन्दुओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनपद के छ: तहसीलों में से पांच तहसील बिहार की सीमा से सटी है।

इसके अलावा दस ब्लाक व 11 थाने भी बिहार की सीमा से लगे है। विशेष रूप से छपरा जिला है जिसकी सीमा पर ज्यादा चौकसी बरतना होगा। यह भी कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव कराने के लिए जो भी सहयोग की जरूरत होगी, उसे दिया जाएगा।

बैठक में सारण के डीआईजी अजीत कुमार राय एवं डीआईजी आजमगढ़ रतन कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने के लिए हरसम्भव उपाय किये जाएं।

अपने-अपने क्षेत्र में पूरा नियंत्रण रखें और सीओ व एसओ स्थानीय स्तर पर भी बैठक करके रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही  हिस्ट्रीशीटर्स या अपराधियों के बारे में सूचना का आदान-प्रदान एवं ट्रैकिंग की जाय। 

बैठक में बलिया के एसपी अनीस अहमद अंसारी, एडीएम केपी सिंह के अलावा बिहार के सारण जिले के डीएम दीपक आनन्द, एसपी सत्यवीर सिंह, सीवान के डीएम महेन्द्र कुमार, एसपी सौरभ कुमार साह सहित सम्बन्धित एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें