फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान के चलते चांदपुर पुल के आसपास बदली भौगोलिक स्थिति-

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरयू नदी के कटान का असर चांदपुर में बन रहे पुल पर भी पड़ा है। 224 .98 करोड़ की परियोजना का आधा से अधिक कार्य हो चुका है। लेकिन कटान के कारण परियोजना अधर में लटक सकती है। अधिकारियों ने इस पुल की लंबाई बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

बीते कई वर्षों से सरयू नदी में कटान हो रही है। लेकिन इसको रोकने को कोई ठोस कवायद नहीं की जा रही है। इस वर्ष भी सरयू में कटान जारी है। लगातार हो रहे कटान का असर नदी किनारे की परियोजनाओं पर भी पड़ने लगा है। सरयू नदी पर खरीद-दरौली के बीच बन रहे पक्का पुल की लंबाई बढ़ाने को लेकर कवायद शुरु है। उधर, कटान के चांदपुर में बन रहे पुल के आसपास की भी भौगोलिक स्थिति बदल गई है। बताया जाता है कि संपर्क मार्ग के प्वाइंट पर करीब 700 मीटर का कटान होने से परियोजना पर प्रभाव पड़ा है। ऐसे में अब संपर्क मार्ग के पहले बंधा का निर्माण कराने के साथ ही पुल की लंबाई बढ़ाने की भी योजना है। करीब एक पखवारा पहले लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारियों ने सर्वेक्षण कर इसकी शासन को भेजा है। अधिकारियों की मानें तो पिलर की संख्या बढ़ा कर ही परियोजना को बचाया जा सकता है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------------------
तैयार हो चुके हैं 28 पिलर
बलिया। वर्ष 2016 में चांदपुर पुल निर्माण की परियोजना 224.98 करोड़ की स्वीकृत हुई थी। प्रोजेक्ट के अनुसार पुल की लंबाई 1275 मीटर निर्धारित है। सेतु निगम के अधिकारियों की मानें तो अब तक 28 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। जून 2023 तक परियोजना पूरी करने की तिथि है, लेकिन कटान के कारण पुल की लंबाई बढ़ाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

--------------
कटान से चांदपुर पुल के आसपास की भौगोलिक स्थिति बदल गई है। पुल की लंबाई बढ़ा कर परियोजना को सुरक्षित किया जा सकता है। इसको लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

- संतराज, प्रोजेक्ट मैनेजर, उत्तर प्रदेश सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें