फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर जन्मशताब्दी वर्ष: 10 नवंबर को ''प्रधानमंत्री दिवस'' मनाएगा बलिया

विज्ञापन
चंद्रशेखर उद्यान में चंद्रशेखर जन्मशताब्दी वर्ष में प्रधानमंत्री दिवस मनाने को लेकर बैठक करते ल
विज्ञापन
बलिया। चंद्रशेखर जन्मशताब्दी वर्ष में 10 नवंबर प्रधानमंत्री दिवस के रूप में याद किया जाएगा। इसको लेकर चंद्रशेखर उद्यान में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। चंद्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को चंद्रशेखर ने देश के आठवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। बलिया के लिए यह खास दिन है और इसे उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि चंद्रशेखर उद्यान में दिन के उजाले में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। शाम को चंद्रशेखर उद्यान में दस हजार दीप जलाकर चंद्रशेखर प्रतिमा पर रोशनी की जाएगी। साथ ही शहर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, क्रांतिकारी व समाजसेवी की 26 प्रतिमा स्थलों पर दीप जलाकर चंद्रशेखर को याद किया जाएगा।
पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश सिन्हा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए चंद्रशेखर मैराथन समिति के सदस्य, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था संकल्प के रंगकर्मी, फुटपाथ क्लब ,एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड चंद्रशेखर उद्यान और शहर में स्थित प्रतिमा स्थल पर उपस्थित रहेंगे। इसके लिए कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के स्काउट शिक्षक राजेश सिंह, श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव से सहयोग मांगा गया है। इस मौके पर इफ्तेखार खां, रणवीर सिंह सेंगर , उपेंद्र राय, विवेकानंद सिंह, अमित गिरि, विशाल सिंह, मिथिलेश सिंह, मुकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें