फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर गेज छूने को घाघरा बेताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। घाघरा के जलस्तर में निरंतर घटाव व बढ़ाव का क्रम जारी है। चांदपुर स्थित गेज को छोड़ देने के बाद नदी के पानी ने एक बार फिर गेज को स्पर्श करते हुए बढ़ोतरी दर्ज करना शुरू कर दिया है। नदी के फिर बढ़ते क्रम से स्थानीय दियरांचल के तटवर्ती वाशिंदों में दहशत का माहौल है। शनिवार की सुबह आठ बजे चांदपुर गेज तक पहुंच बनाने के बाद नदी 55.88 मीटर पर बह रही थी। जबकि अपराह्न चार बजे 55.91 पर थी।
विज्ञापन

नदी की इस स्थिति से टीएस बंधा के डेंजर जोन से लगे तीलापुर गांव के वाशिंदों सहित तटवर्ती अन्य लोगों की धुकधुकी बढ़ने लगी है। तीलापुरपुर निवासी भोला यादव, सिंगान यादव आदि ने बताया कि चिंता का करण यह है कि हमारे गांव से सट कर बंधा गुजरता है। उधर पांच किमी से भी अधिक बहने वाली घाघरा डेढ़ दर्जन गांवों तथा पुरवों सहित हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि को काटती और रेत में तब्दील करती हुई बंधे को काट चुकी है। इधर कई वर्षों से डेंजर जोन पर मुकम्मल सुरक्षात्मक कार्यों के नहीं कराए जाने के चलते बंधा जर्जर हो चला है। जबकि पूरी बरसात अभी बाकी है। नदी अगर उफान में आई तो बंधा के टूटने का खतरा पुन: उत्पन्न हो जाएगा। विडंबना यह है कि बंधा की सुरक्षा के बाबत सामग्रियों के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें