फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। शिक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र सीयर के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव और खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मुख्य सड़क, रेलवे चौराहा सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रैली जूनियर हाईस्कूल पर समाप्त हुआ। इस
विज्ञापन

दौरान बच्चों ने शिक्षा जागरूकता संबंधी नारे लगाए। हाथों में तख्तियां,पोस्टर, बैनर और गाजे-बाजे के साथ निकली रैली में %कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार%, %आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे% आदि नारे गुंजायमान कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सीयर, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, दो, तीन के अलावा प्राथमिक विद्यालय चौकिया, बिठुआ, इमिलिया, कुशहाभाड़ आदि विद्यालयों के सैकड़ो बच्चे शामिल रहे। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें