फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आसमान में मंडराते बादलों से बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
अचानक सुबह से मौसम से खराब होने के चलते छाया कोहरा में लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाते वाहन। संव - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बलिया। जिलेभर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदलना शुरू कर दिया है। सोमवार को आसमान में बादलों का जमावड़ा होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, सुबह धुंध से लोगों की परेशानी बढ़ी रही।
विज्ञापन

नरहीं। आसमान में बादल छाए रहे और कोहरे का हल्का प्रकोप से मौसम के बदले मिजाज को लेकर किसान काफी चिंतित दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि यदि इस समय बारिश हुई तो फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज था। इस तरह डेढ़ डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा रहा। सुबह 10 बजे तक कोहरा ने सबको चौका दिया लेकिन धूप निकलने बाद कोहरा छट गया पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही इसको लेकर किसानों की धड़कनें तेज हो गई। किसान शशिभूषण राय ने बताया कि सरसों मटर की कटाई शुरू हो गई है यदि बारिश हुई तो फसलें खराब हो जाएगी आसमान में बादलों को लेकर हम काफी चिंतित हैं। किसान देवनाथ यादव ने बताया कि बाढ़ तूफान से पहले ही बहुत नुकसान हुआ है यदि फिर बारिश हुई तो फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि एक चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है लेकिन बलिया में बारिश की संभावना कम है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि आसमान में बादल छाए हुए हैं जो चिंता का विषय है यदि हल्की बारिश हुई तो फसलों को नुकसान कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें