बलिया। शहर के गड़वार रोड स्थित परमंदापुर में रविवार की रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की। लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। परमंदापुर निवासी शेख सैयद विदेश जाने को लेकर कागज तैयार कराने के सिलसिले में मुंबई में हैं। घर में कोई नहीं होने के कारण मकान बंद था। रात को अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कमरे के अंदर रखी अलमारी में रखे आभूषण और नगदी चोरी कर लिए। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। संवाद