फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न

विज्ञापन
भाजपा की जीत पर नगरा कस्बा में एक दूसरे को मिठाई ​खिलाकर खुशी का इजहार करते छट्ठू राम।आयोजक
विज्ञापन
बैरिया/इंदरपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सफलता की गूंज जनपद की गलियों में सुनाई दे रही है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले भर में गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

बैरिया में पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस जीत को मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण माहौल में जहां गुंडाराज का डर था, वहां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर कार्य किया। उन्होंने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रणनीतिक कौशल को दिया। उन्होंने बंगाल के डेढ़ दशक के कुशासन को दूर करने के लिए ठोस योजना बनाने और दक्षिण भारत में पार्टी की पैठ और मजबूत करने पर जोर दिया।
बैरिया तिराहे पर वरिष्ठ नेता चंद्र बदन मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे। गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकले इस जुलूस के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। सीबी मिश्र ने कहा कि यह जीत सहज नहीं थी, इसके लिए कठिन संघर्ष करना पड़ा है। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय, सुशील पांडे और आदर्श गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता नारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन

नगरा क्षेत्र में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ जनता की एकजुटता ने विपक्षी किलों को ढहा दिया है। वहीं, प्रो. समरजीत बहादुर सिंह ने कहा कि इन तीन राज्यों की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें