फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

Sun, 15 Mar 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चांदूपाकड़ स्थित स्प्रींगर स्कूल में शनिवार की शाम धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने गायन, कविता, नाटक, प्रहसन की भावभीनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य मेजर दिनेश सिंह ने कहा कि बच्चों को अच्छे स्कूल में भेजना, कापी-किताब देना सिर्फ यही अभिभावक का कर्तव्य नहीं होता।

अभिभावकों को अपने बच्चों के वातावरण, होमवर्क, स्वच्छता व उनके पौष्टिक आहार पर भी देना चाहिए। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी उपाय करने की भी प्रेरणा बच्चों को दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सित्र चतुर्वेदी ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें