फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने गंगा घाट की साफ-सफाई की

Sun, 15 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला गंगा समग्र समिति बेलहरी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गंगा नदी के पचरूखिया घाट के साथ-साथ अन्य घाटों की साफ-सफाई की। इस दौरान भक्तों ने गंगा घाट पर गंदगी न फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाने की पहल पर बड़ी संख्या में गंगा भक्ताें ने गांव के मंदिरों और शिवालयाें के साथ ही घाटों की साफ-सफाई की। समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार ने कहा कि गंगा सभी की मां है। जिस प्रकार हम अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं ठीक उसी प्रकार मां गंगा की भी साफ-सफाई करनी चाहिए।
इसी क्रम में समिति के सदस्य मुन्ना मिश्रा ने कहा कि भारत की आत्मा गंगा की गोद में बसती है। इसलिए भारत में रहने वाले प्रत्येक प्राणी का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह गंगा को स्वच्छ रखे।
विज्ञापन


 राजेंद्र यादव ने उपस्थितजनों से अपील किया कि गंगा में साबुन, पालीथिन एवं मूर्तियाें का विसर्जन न करें। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, नगरजीत चौधरी, दिवाकर उपाध्याय, अर्जुन कुमार, दिनेश शर्मा, सु़शील ठाकुर, राजकुमार चौबे, शंकर यादव, महेश कुमार,  निर्मल खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें