फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री घूरा राम की प्रथम पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर/भीमपुरा। पूर्व मंत्री घूरा राम की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव पहाड़पुर के साथी ही भीमपुरा में भी मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया।
विज्ञापन

चिलकहर में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि पूर्व मंत्री गरीबों, मजलूम और असहाय लोगों के लिए मसीहा थे। सबके सुख दुख में शामिल होना और दूसरे की पीड़ा को समझना ही उनका लक्ष्य था। पूर्व मंत्री के विचारों पर उनके पुत्र और भतीजे चलकर उनके सपनों को साकार करेंगे।
पूर्व मंत्री सनातन पांडेय ने कहा कि पूर्व मंत्री घूराराम का इस दुनिया में न रहने से गरीब और असहाय लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग, डॉ. संतोष कुमार थे। बसपा के पूर्व जिला संयोजक डॉ. डीएन यादव के भीमपुरा स्थित आवास पर शुक्रवार को पूर्व मंत्री घूरा राम की प्रथम पुण्यतिथि मनाई। वक्ताओं ने कहा कि जिला नहीं बल्कि पूर्वांचल में गरीब, पिछड़ों, शोषितों की आवाज थे। वे कहते थे कि संघर्ष ही जीवन है। मनोज शर्मा, चंद्रभान राजभर, अनिल यादव, पप्पू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें