फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहर के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शहर के सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम लगेगा। इसके लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगर मजिस्ट्रेट की निगरानी में समिति का गठन किया है। टीम से एक सप्ताह पर रिपोर्ट मांगी है। शहर के टाउन हाॅल में इसका कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था कंट्रोल करने और हादसों में कमी लाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों टीडी काॅलेज, एनसीसी तिराहा, कदम चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, गड़वार रोड तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहा, रेलवे स्टेशन के सामने, शहीद पार्क चौक व बिशुनीपुर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे व साउंड सिस्टम लगाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार करने के लिए डीएम ने समिति का गठन किया है, जिसमें नगर मजिस्ट्रेट को अध्यक्ष, सदस्य में एआरटीओ, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड, जिला सूचना विज्ञान केंद्र व नगर पालिका परिषद के ईओ को शामिल किया गया है। एसीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चौराहों पर हाई क्वाॅलिटी का सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जल्द प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इससे यातायात कंट्रोल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें