फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: थ्रेसर के पट्टे में फंसकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह क्षेत्र के गोड़धप्पा गांव में रविवार को सरसों की मड़ाई कर रही महिला की थ्रेसर के पट्टे में फंसकर मौत हो गई।
विज्ञापन

गुलाब पटेल अपने घर के बाहर ट्रैक्टर से थ्रेसर जोड़कर सरसों की मड़ाई कर रहे थे। गुलाब की पत्नी ललिता देवी (61) थ्रेसर के नीचे गिर रहे सरसों को प्लास्टिक की बोरी में सहेज रही थीं। इस दौरान ही ललिता देवी थ्रेसर के पट्टे में फंस गईं। जब तक ग्रामीण थ्रेसर व ट्रैक्टर को बंद करते ललिता देवी का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान राजेश सिंह राजू, प्रधान ध्रूप तिवारी आदि ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें