फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 करोड़ की लागत से जल्द बनेगी सीसी सड़क: मस्त

विज्ञापन
सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। चांद दियर पुलिस चौकी से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जेपीनगर होते हुए संसार टोला रेगुलेटर तक लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए धन जारी हो गया है। उक्त की जानकारी शनिवार को सोनबरसा स्थित भाजपा के संसदीय कार्यालय पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि 12 किमी लंबी इस सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई थी। ग्रामीण लगातार इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। इस मार्ग का ऐतिहासिक महत्व भी है। लोकनायक के गांव सिताबदियारा तथा वर्तमान राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश का घर भी इसी मार्ग से होकर जाना होता है। इस मार्ग के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी। सांसद ने बताया कि टेंगरही संसार टोला मार्ग के निर्माण के लिए भी बहुत जल्द धन जारी हो जाएगा। सांसद ने बताया कि गाजीपुर से हाजीपुर जाने वाले एनएच 31 सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी शुरू हो चुका है। उक्त मार्ग की स्थिति बलिहार से मांझी तक बहुत खराब थी। इस मार्ग पर ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। सांसद ने बताया कि बलिया संसदीय क्षेत्र की जिन सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं हैं। लगभग उन सभी सड़कों का इस्टीमेट बनाकर विभाग ने स्वीकृति के लिए भेज दिया है। कुछ सड़कों पर धन जारी हो चुका है तथा कुछ सड़कों पर जल्द ही धन जारी हो जाएगा।
लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण से बलिया का होगा सर्वांगीण विकास
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गाजीपुर से मांझी घाट तक पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण की मंजूरी देने से बलिया के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके लिए मैं काफी दिनों से प्रयास कर रहा था। कई बार इसके लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से आग्रह कर चुका था। बलिया के लोगों की यह मांग थी जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया है। गाजीपुर से मांझी घाट तक फोरलेन एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा। इससे पूरे जनपद के विकास को गति मिलेगी। इसके लिए बलिया जनपद के जनता के साथ मैं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें