टैगोर नगर, नई बस्ती स्थित बुद्ध देव संस्थान के सभाकक्ष में श्रीराम वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘श्
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के टैगोर नगर नई बस्ती स्थित बुद्धदेव संस्थान के सभाकक्ष में श्रीराम वर्मा (अवकाश प्राप्त डिप्टी पोस्टमास्टर) द्वारा लिखित पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता सार का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा के पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार पाठक रहे।
श्री सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी रानीगंज के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विवेकानंद देव पांडेय ने कहा कि गीता मनुष्य को कर्म करने की निरंतर प्रेरणा देने वाली पथ प्रदर्शक है। जम्मू-कश्मीर के स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि गीता के माध्यम से शुभ कर्मों एवं सत्कर्मों की सरल व्याख्या प्रस्तुत की गई है। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. गणेश कुमार पाठक ने कहा कि गीता ज्ञान, कर्म एवं भक्ति की त्रिवेणी है, जिसमें योग की धारा भी प्रवाहित होती है। इन सबके माध्यम से गीता हमें शुभ कर्म एवं सत्कर्म करने के लिए प्रेरित करती रहती है। गीता में बताए गए तत्वों एवं मार्गों के अनुपालन से ही हम आवागमन एवं कर्मबंधन से मुक्त होते हैं। गीता हमें भव बाधा से पार कराती है। इस मौके पर श्रीराम वर्मा, श्रीराम प्रसाद सरगम, फतेहचंद बेचैन और भोला प्रसाद आग्नेय ने कविता पाठ भी किया। इस मौके पर बैजनाथ पांडेय, ओम प्रकाश दूबे, शिववचन वर्मा, उमेश चंद्र वर्मा, अनुपम वर्मा, प्रीत मिश्र, देवांश कुशवाहा, हृदयानंद आदि रहे।