फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया का मामला: सीबीएसई 10वीं में कम अंक आने से निराश छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

Wed, 04 Aug 2021 11:38 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

रेवती थाना क्षेत्र के उत्तर टोला पुल निवासी अतुल कुमार पांडेय का इकलौते पुत्र अंश (17) सीबीएसई 10वीं परीक्षा में कम अंक आने से निराश था। बताया जा रहा है कि मृतक का सीबीएसई 10वीं में 46 फीसदी अंक मिला था।
विज्ञापन
फंदे से लटक कर छात्र ने दी जान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के परिणाम में कम अंक आने से निराश छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बलिया जिले के उत्तर टोला पुल निवासी छात्र अंश (17)  के इस खौफनाक कदम से पूरा गांव सन्न है। मंगलवार दिन में घोषित परिणाम के बाद रात में गांव निवासी छात्र ने पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के उत्तर टोला पुल निवासी अतुल कुमार पांडेय (बब्लू पाण्डेय) के इकलौते पुत्र अंश (17) ने  सीबीएसई 10वीं परीक्षा में कम अंक आने से निराश था।  बताया जा रहा है कि मृतक का सीबीएसई 10वीं में 46 फीसदी अंक मिला था। मृतक की एक बहन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें