फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले सीआरपीएफ जवान के विरूद्ध केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पीड़िता के बहन की तहरीर पर भदोही निवासी सीआरपीएफ के जवान पर सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसपी को दिए गए पत्रक के बाद मंगलवार को की गई।
विज्ञापन

तहरीर में उल्लेख किया गया है कि जिले के एक गांव के लड़की का पिता केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) में सिपाही के पद पर कार्यरत है। इस दौरान उसकी मुलाकात संत रविदासनगर (भदोही) जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से हो गई। बातचीत में पता चला कि जवान अविवाहित है तो वे उसके परिजनों से अपनी बेटी की शादी की बात करने लगे। उल्लेख किया है कि लड़के के पिता दहेज की मांग करने लगा तो हम लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। शादी टूटने के बाद भी जवान मेरी बहन से मोबाइल पर बात करता था तथा शादी का झांसा देकर चोरी-छिपे मिलता था। इस दौरान उसने शारीरिक संबंध बना लिया। आरोप है कि जब मेरी बहन शादी करने के लिये दबाव बनाने लगी तो वह गाली देने लगा। इसके बाद उसने लड़की का अश्लील फोटो टिकटॉक व फेसबुक पर डाल दिया तथा शादी करने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मेरी बहन ने 14 जून को आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस बाबत सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीआरपीएफ जवान के खिलाफ दुष्कर्म व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें