फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
उभांव पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक साल पूर्व ठगी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर किया है। आरोप है कि उभांव थाना क्षेत्र निवासी समेत तीन ठगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये ऐंठ लिए। इस मामले में पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजय कुमार निवासी ग्राम भांटी थाना सिकंदरपुर ने आरोप लगाया है कि गुलाब निवासी ग्राम नरहीं थाना नगरा, हेमनारायण निवासी बुद्धिपुर व जितेंद्र कुमार निवासी अवाया थाना उभांव ने साजिश के तहत नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके तहत वह अपने भतीजे को वार्ड ब्वाय के बनाने के नाम पर पहले 30 हजार और उसके बाद 49 हजार रूपये दिया। साथ ही सोनू राजभर ग्राम तेंदुआ थाना सिकंदरपुर से भी एफसीआई गोदाम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों द्वारा पैसा लिया गया। इसके अलावा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने करीब साढ़े 7.5 लाख ऐंठ लिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। इस दौरान 25 जुलाई 2021 को पैसा वापस कराने के नाम पर ठगों द्वारा उन्हें बुलाया गया और जान से मारने की धमकी देने के बाद भगा दिया। इस मामले में पीड़ित ने उभांव पुलिस को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से खिन्न होकर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें