बलिया। डॉक्टर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया की जमीन कूटरचित कागजातों के आधार पर बेचने के आरोप में बैरिया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विद्यालय के पूर्व प्रबंधक ने सीजेएम न्यायालय में आवेदन पत्र दिया था।
एसएचओ संजय त्रिपाठी के अनुसार बैरिया निवासी चार लोगों ने स्कूल की जमीन को बेेचा था। बैरिया निवासी व डॉ. लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रबंधक रामजी सिंह ने उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए सीजेएम न्यायालय में आवेदन पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।