इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के डूमाडांड गांव में सह खातेदार के बिना सहमति के पेड़ काटने व मिट्टी की कटाई कराने पर नगरा पुलिस ने दो चचेरे भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है।
दुर्गावती देवी ने तहरीर में कहा कि पति का स्वर्गवास हो चुका है। सिर्फ चार लड़कियां हैं। तीन की शादी हो चुकी है। पति चार भाई हैं। जमीन के चारों सहखातेदार हैं, जिसमें तीन शीशम के हरे पेड़ लगे थे। घटना के दिन रात में करीब 10 बजे सहमति के बगैर अमरनाथ व हंसनाथ ने उक्त खेत में लगे शीशम को चोरी से काट कर बेंच दिए। खेत से मिट्टी निकाल कर बेच दी गई। अगले दिन जब सुबह अमरनाथ से उक्त चोरी के विषय में पूछा तो गाली देते हुए ।