बेल्थरारोड। नगर पंचायत वार्ड नंबर आठ में बीते 15 अक्तूबर को विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने तथा परिजनों द्वारा शव का गुपचुप तरीके से दाह संस्कार कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वार्ड नंबर आठ निवासिनी मंजू देवी पत्नी अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को घर के कमरे में फंदे पर झलकर आत्महत्या कर ली थी । उसके बाद परिजनों ने चुपके से मृतका के शव का सरयू तट पर दाह संस्कार कर दिया। इस मामले में मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।