फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई जेल से दुष्कर्म का आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बा स्थित अस्थाई जेल से शनिवार की रात दुष्कर्म का एक आरोपी फरार हो गया है। जिसे पकड़ने के लिए जेल एवं सिविल पुलिस लगातार रात से ही जगह-जगह दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी सुनील गोंड दुष्कर्म का आरोपी था, जो 11 अक्तूबर को सुखपुरा स्थित अस्थाई जेल में निरुद्ध हुआ था, जहां से शनिवार की रात वह फरार हो गया। इसकी गिरफ्तारी के लिए जेल एवं सिविल पुलिस लगातार दबिश दे रही है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी अस्थाई जेल सुखपुरा पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने बताया कि सुखपुरा स्थित अस्थाई जेल में निरूद्घ कैदी रात में फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें