फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। विकास खण्ड के भरतपुर उर्फ माधोपुर गांव के प्रधान व कार्डधारकों की शिकायत की जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि माधोपुर के प्रधान व कार्डधारकों ने कोटेदार मोतीचंद यादव पर राशन कालाबाजारी में बेचने की शिकायत की थी। इस मामले की जांच पूर्ति अधिकारी सन्तोष कुमार यादव ने की। जांच के दौरान गोदाम एवं स्टॉक का मिलान किया तो खाद्यान उठान के बावजूद गोदाम में खाद्यान पर्याप्त नहीं मिला। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें