फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में साधुओं के हत्या की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू ने महाराष्ट्र में जूना अखाड़े के साधु कल्पवृक्ष गिरी और सुशील गिरी की पुलिस मौजूदगी में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने की घटना की घोर निंदा की है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने पूरे देश में लॉकडाउन लागू होने के बावजूद ऐसी वीभत्स घटना को अंजाम देना सरकार की विफलता को दर्शाता है। टिल्लू ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें