फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शोध छात्र को धमकी देने पर ब्लॉक प्रमुख पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शोध छात्र को धमकी देने पर ब्लॉक प्रमुख पर केस
विज्ञापन

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव निवासी व लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध छात्र की तहरीर पर पुलिस ने सीयर ब्लाॅक प्रमुख पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तुर्तीपार गांव निवासी दीपक कन्नौजिया ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति एवं लखनऊ विश्वविद्यालय का शोध छात्र है। ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने 21 मई को विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान मुझें मोबाइल फोन के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए गाली गलौज की। कारण पूछने पर मेरा कैरियर खराब करने व जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि गांव में रास्ता निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों ने रास्ता अवरुद्ध किया था। मैंने फोन कर रास्ता बन जाने की बात कही है। अपमानजनक या गाली जैसा कोई मामला नहीं है। पुलिस को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करना चाहिए था। न्यायपालिका पर मुझे भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें