बलिया। नरही थाना के मझरिया कोट अजोरपुर में कंपोजिट शराब की दुकान खोलने का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर हालही में ग्रामीणों ने मारपीट व पथराव किया था। इस संबंध में राम प्रकाश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद व 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
जीराबस्ती निवासी राम प्रकाश तिवारी ने तहरीर में आरोप लगाया कि मेरी बहन पुष्पा देवी निवासी बहादुरपुर के नाम से आबकारी की कम्पोजिट शराब की दुकान 2025-26 के लिए मझरिया कोट अजोरपुर के लिए आवंटित हुई है। दुकान का निर्माण जनार्दन राय की जमीन पर करवा रहा था। तीन अप्रैल को शाम को ब्रजेश राय, रामपुकार राय, अश्वनी, विजेन्द्र राय, पिंकू राय, अमित राय उर्फ बन्टी, हर्ष राय, अशोक राय, अवनीश राय, नीरज राय, गौतम राय, रमेश पंडित, उषा राय, फतेह बहादुर, वेद प्रकाश राय, तिलेश्वर राय निवासी मझरिया कोट अंजोरपुर व 10 अज्ञात एक राय होकर गाली देते हुए लाठी डंडा से मारने लगे। ये लोग दुकान खोलने का विरोध करने लगे। मेरी गाड़ी का चालक सूर्य प्रताप राम के बीच बचाव करने पर उन्हें भी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मारने लगे। दुकान न खुलने से सरकार को सलाना 1. 56 करोड़ का राजस्व नुकसान हो रहा है। थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने कहा कि शिकायत पर संबंधित पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दुकान का स्थान बदलने की चल रही प्रकिया
बलिया। मझरिया कोट अजोरपुर में कंपोजिट शराब की दुकान खोलने का विरोध को देखते हुए आबकारी विभाग वहां से कुछ दूर स्थित दुकान के लिए खुलवाएगा। दुकान के स्थान में गांव का नाम भी बदलने की प्रकिया विभाग शुरू कर दी है। नए स्थान के नाम से दुकान खुलेगी। जिला आबकारी अधिकारी विजय शुक्ला ने बताया कि राजस्व का नुकसान को देखते हुए प्रशासन दुकान का विरोध करने वाले के खिलाफ कड़ाई से पेश आएगा। अंजोरपुर में पूर्व में भी दुकान खोलने का विरोध होने पर विभाग उस दुकान को निमिया पोखरा के पास खुलवाने की तैयारी में है।