फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शोषण करने वाले युवक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। धर्म और नाम बदल कर शारीरिक शोषण करने के मामले में मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपित युवक फैयाज मलिक निवासी काजीपुरा की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती शहर के एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। यहां पर आरोपित युवक भी काम करता था। वहां पर उसने अपना नाम राजा बताया। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया। युवती ने आरोप लगाया है कि वह शादी का झांसा देते हुए उसने शारीरिक संबंध बनाने लगा। काफी दिनों बाद उसके असली धर्म की जानकारी हुई। इस पर मैंने उससे दूरी बना ली। इस पर वह आए दिन मारपीट कर उत्पीड़न करने लगा।
इसकी शिकायत महिला हेल्प डेस्क को की तो वह रिश्तेदारों में अश्लील फोटो वायरल करने व तेजाब फेंकने की धमकी देना लगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया है। इस बाबत कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें