फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Crime News: आठ माह पुराने दुष्कर्म के दो मामलों में आठ के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Thu, 02 Jan 2025 12:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले में दो दुष्कर्म के मामलों में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद थाना पुलिस द्वारा की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में दो अलग-अलग गांवों में आठ माह पूर्व हुए दुष्कर्म के मामलों में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


यह है मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 11 जून 2024 को दयाछपरा निवासी धनंजय वर्मा, मनोज वर्मा व आकाश वर्मा ने उसके पति, देवर और जेठ को बेरहमी से मारा-पीटा। मामले में देवर ने उसी दिन पुलिस को तहरीर दी थी। जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो दूसरे दिन 12 जून 2024 को सुबह चार बजे आरोपी घर में घुस गए और पुत्री को एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। चाईछपरा गांव का तारकेश्वर चौधरी 10 मार्च को घर में घुस गया। अश्लील हरकत करने लगा, विरोध करने पर असलहा के बल पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन पुलिस से शिकायत की। इस पर विक्की, नेपाली, सूरज व स्वामीनाथ ने घर में घुसकर मारपीट की। इस बाबत एसएचओ रामायण सिंह ने कहा की दो पुराने मामलों में न्यायालय के आदेश पर बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें