फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर दिख रही बेफिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की संभावित तीसरी लहर व ओमिक्रॉन को लेकर लोग काफी लापरवाह दिख रहे है। न कोई मास्क लगा रहा है और न ही कोई सोशल डिस्टेसिंग का पालन ही कर रहा है। इसके अलावा किसी भी कार्यालय या किसी भी दुकान, मॉल शाप, मैरेज हाल, होटल आदि में सैनिटाइजर और न ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था ही है। कहीं ऐसा न हो कि यह लापरवाही जनपदवासियों को भारी पड़ जाए।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ रहे ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए सरकार ने 20 दिसंबर की रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। बावजूद लोग लापरवाही कर रहे है। हालांकि जनपद में जून 2021 से अभी तक एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वही कोरोना व ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गैर प्रांतों से आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की जांच के लिए रेलवे व बस स्टेशन पर टीम तैनात कर दिया है। इसके अलावा जिला अस्पताल समेत प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन करीब तीन हजार से 3200 लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। वर्तमान में करीब 50 टीमें काम कर रही हैं। इस बाबत जिला महामारी प्रभारी डा. जियाउल हुदा ने बताया कि आरटीपीसीआर से करीब 2200 तथा एंटीजन से करीब एक हजार लोगों की प्रतिदिन जांच हो रही है। इसके अलावा बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि बड़े महानगरों के बाद अब ओमिक्रॉन अन्य जनपदों की ओर फैल रहा है। इसलिए आप कोरोना गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करें और अपने को सुरक्षित रखें तथा अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। इसके अलावा वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें