फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को पत्रक भेज कार्डधारकों की गिनाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह नगर पंचायत में राशनकार्ड धारकों के यूनिटों में भारी कटौती तथा सैकड़ों लोगों का नाम राशनकार्ड सूची से कट जाने को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पत्रक में उल्लेख किया गया है कि बांसडीह नगर पंचायत में सैकड़ो कार्डधारकों का नाम खाद्य और रसद विभाग की सूची से कट गया है। स्थानीय आपूर्ति विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया है कि सरकार के आदेश की धज्जियां आपूर्ति विभाग उड़ा रहा है। इनके लापरवाही के कारण सैकड़ों लोग अपने अधिकार से वचिंत हो गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें