फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रक से भिड़ी कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा सिकंदरपुर मार्ग के नरही चट्टी पर गाय को बचाने में खड़ी ट्रक में कार भिड़ गई। इस हादसे में पुत्र, पत्नी संग शिक्षक और अधिवक्ता घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा लाया गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शिक्षक और अधिवक्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुये चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला निवासी अमिताभ कुमार वर्मा जौनपुर जिले में शिक्षक हैं। छुट्टी में अपनी पत्नी सरोज देवी, पुत्र अनिमेष वर्मा को घर छोड़ने के लिए अपने मित्र जौनपुर सिद्धि निवास अधिवक्ता चंद्रप्रकाश सिंह संग कार से मंगलवार को अपने घर आ रहे थे। नगरा थाना क्षेत्र के नरही चट्टी के पास पहुंचे थे कि कार के सामने अचानक गाय आगे आ गई जिसको बचाने में पहले से सड़क पर खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें