फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कैल्शियम की कमी से जोड़ों के दर्द की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गर्मी के दिनों में हड्डी के रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों के घुटनों के दर्द और गठिया की परेशानी आ रही है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग की ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, लोगों में कैल्शियम की कमी तेजी से बढ़ रही है और विटामिन डी भी पर्याप्त नहीं मिल रहा है। इसके कारण शरीर में दर्द की समस्या बढ़ रही है। गर्मी के बढ़ने पर भी लोग हड्डियों के दर्द से कराह रहे हैं। चिकित्सक की सलाह पर खून जांच कराने पर कैल्शियम की कमी सामने आ रही है। हड्डी रोग विशेष डॉ. आरडी राम ने बताया कि शरीर में अगर लंबे समय तक कैल्शियम की कमी रहती है, तो इसका सीधा असर दांतों और दिमाग पर पड़ता है। कैल्शियम की कमी खान-पान में लापरवाही के कारण होती है। ओपीडी में प्रतिदिन 220 से 230 मरीज देखे जा रहे हैं। इसमेें 40 से 50 मरीज हड्डियां घिसने से पैरों में सुन्नपन, शरीर में झनझनाहट और घुटनों में गैप की समस्या वाले पहुंच रहे हैं। यह मरीज दर्द की समस्या बताते हैं। मरीजों को दवा के साथ पौष्टिक खाना खाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन



-
इस तरह कर सकते हैं बचाव
कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए दूध का नियमित सेवन करें। दुग्ध उत्पाद पनीर, दही के अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने में शामिल करें। मोसम्मी के जूस का सेवन करें। सोया से बने उत्पाद, तिल और कट्टू के बीज, मेवा भोजन में लें। मांसाहारी लोग अंडा और मछली ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें