फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ई-कामर्स कंपनी से एसी बुक कराना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड़। ई-कामर्स साइड से एसी आर्डर बुक करने के बाद डिलीवरी न करने की शिकायत हुई। उभांव पुलिस ने ग्राहक के खाते में पैसा वापस कराया।
विज्ञापन

उभांव थाना के बेल्थरा रोड के वार्ड छह निवासी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने 25 अप्रैल को ई-कामर्स कंपनी की साइड पर 36890 रुपये का एक एसी ऑर्डर किया। इसकी डिलीवरी 30 अप्रैल को होनी थी। समय बीतने के बावजूद एसी न आने पर आर्डर देखने पर डिलीवरी दिखा रहा था। मानवेंद्र के कंपनी के कस्टमर केयर से बात करने पर बताया गया कि 30 अप्रैल को डिलीवरी कर दी गई है। मानवेंद्र ने पांच मई को पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दिल्ली के एडवाइजर से बात करने के बाद कंपनी ने खाते में पैसा वापस किया। राजेन्द्र प्रसाद ने लोगों को ऑनलाइन खरीदारी के दौरान पहले भुगतान करने से बचने की सलाह दी। कहा कि उपभोक्ता के पास कंपनी के कस्टमर केयर के नंबर के अलावा कुछ नहीं होता है। महंगे सामान की डिलीवरी होने के बाद भुगतान करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें