फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्सर टीम ने दो गोल दाग शील्ड पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड(बलिया)। क्षेत्र के आमघाट के खेल मैदान पर चल रहे फुटबाल लीग मैच का फाइनल मैच रविवार को बक्सर एवं मऊ फुटबाल टीम के बीच खेला गया। जिसमें बक्सर की टीम ने दो गोल मारकर शील्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

खेल के प्रारंभ में ही खिलाड़ी एक दूसरे टीम पर दबाव बनाते रहे। बाद में बक्सर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मऊ की टीम के खिलाफ दो गोल मार दिया। मुख्य अतिथि भैया सतेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट चंद्रशेखर तिवारी ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयराम सिंह, अमित सिंह, अरविंद सिंह, संजय राय, ओम प्रकाश सिंह, रामजी बर्मा, धनु सिंह, छोटू सिंह, अभिमन्यु राय, अरुण सिंह, परमानन्द पांडेय, रणधीर सिंह, ग्राउंड स्टॉफ शिवजी, कृष्णा शर्मा, श्याम जी यादव, अंजनी तिवारी, अर्जुन सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें