फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागड़ नाले में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। लापता युवक का शव भागड़ नाले में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सत्यता क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकता है। लेकिन मृतक के चाचा निल के कोठी बिनटोली निवासी सुबाष वर्मा की माने तो मृत मुकेश के चेहरे पर काफी चोट का निशान देखा गया। वही नाक व कान से खून निकला हुआ था। मुकेश चार भाईयो में सबसे बड़ा है, उसके दो पुत्र आकाश दो वर्ष व हिमांशु एक वर्ष का है। जबकि उसकी पत्नी सुनीता दहाड़े मारकर रो रही थी, उसे नींद की इंजेक्शन देकर सुलाया गया था। बैरिया थाना क्षेत्र निवासी राजू कुमार वर्मा पुत्र वीरबहादुर वर्मा ने विगत मंगलवार को थाना में गुमशुदगी लिखवाया था कि मेरा भाई मुकेश वर्मा 25 निवासी निल के कोठी बीन टोली का कही पता नहीं चल रहा है। जबकि मुकेश विगत रविवार से ही लापता है। मामले में पुलिस को मुकेश की तलाश थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह शौच के लिए भागड़ नाला के पास पहुंचे लोगों ने शव को उतराया देख हो हल्ला मचाया। सूचना पर पहुंची ने शव कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकेश विगत मंगलवार को भागड़ नाले के किनारे शौच के लिए बैठा होगा, तभी फिसल कर नाले में गिर गया होगा और गहरे पानी में चला गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें