फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 49 करोड़ से बनेगा बस टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया में अंतरप्रांतीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) का निर्माण होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर 49 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। मांझी के पास चांददीयर में करीब 5.0640 हेक्टेयर भूमि पर इसका निर्माण कार्य होगा। 16 करोड़ चहारदीवारी का कार्य चल रहा है। लगभग 50 फीसद काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

आईएसबीटी के बनने से बलिया से बिहार, बंगाल, झारखंड व नेपाल समेत अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन आसान हो जाएगा। बलिया समेत आसपास के जनपद के हजारों लोग प्रतिदिन बिहार, बंगाल, झारखंड व नेपाल तक की यात्रा करते हैं, ऐसे में इस बस टर्मिनल से क्षेत्र में पर्यटन के साथ ही कई रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे।
अंतर प्रांतीय बस अड्डा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। सरयू नदी किनारे दलदली जमीन होने की वजह से पाइलिंग की जाएगी।
यह यह जमीन के अंदर गहराई तक मजबूत नींव बनाने की तकनीक है। इसमें लंबी-लंबी कंक्रीट या स्टील की पाइल जमीन में डाल दी जाती हैं। ऐसे में टर्मिनल भवन सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

इस टर्मिनल पर यात्रियों के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर वातानुकूलित और गैर-वातानुकूलित प्रतीक्षालय, रीयल-टाइम जानकारी के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी सुरक्षा, आधुनिक शौचालय और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।
शासन से धनराशि जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को कार्य सौंपा गया है। परिवहन विभाग को इस परियोजना के लिए बैरिया के चांददियर में निश्शुल्क भूमि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें